BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गलगोटिया विश्वविद्यालय का ‘परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ — सामाजिक न्याय और शांति की दिशा में नई पहल

Vision Live/ Yeida City 

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से स्थापित ‘परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ के माध्यम से समाज में शांति, संवाद और पारस्परिक समझ की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल की है।
4 सितंबर 2025 को शुभारंभ के बाद यह केंद्र 18 सितंबर से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और अब तक केवल 8 दिनों की काउंसलिंग सत्रों में करीब 20 पारिवारिक विवादों की सुनवाई कर चुका है। इनमें से 3 मामलों में सफल मध्यस्थता के जरिए दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक समझौते कराए गए हैं, जबकि अन्य मामलों में परामर्श की प्रक्रिया जारी है।

यह केंद्र गलगोटिया विश्वविद्यालय के उस दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसमें शिक्षा को केवल अकादमिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का साधन माना गया है। संवाद, सहानुभूति और आपसी समझ के माध्यम से यह मंच परिवारों को विवादों से समाधान की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा—

“परिवारिक विवादों का समय रहते समाधान समाज में शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सहयोग से स्थापित यह केंद्र पुलिस और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो नागरिकों को संवाद और सुलह की दिशा में प्रेरित करेगा।”

गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा—

“गलगोटियास में हम मानते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। परिवारिक विवाद समाधान केंद्र हमारी उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है जो सहानुभूति, न्याय और सामुदायिक सेवा के मूल्यों पर आधारित है।”

डायरेक्टर ऑपरेशन्स श्रीमती आराधना गलगोटिया ने कहा—

“‘परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ गलगोटियास की उस भावना को दर्शाता है जिसके अंतर्गत हम ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करते हैं जो समाज में शांति और सौहार्द को बढ़ावा दें। प्रारंभिक सफलता हमारी टीम के समर्पण और निष्ठा का परिणाम है।”

माननीय कुलाधिपति  सुनील गलगोटिया के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार नवाचार, करुणा और सामुदायिक जुड़ाव की दिशा में अग्रसर है।

‘परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ की प्रारंभिक सफलता इस बात का प्रमाण है कि गलगोटिया विश्वविद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण विधिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उसे समाजसेवा और न्याय के मूल्यों से जोड़ते हुए शांति और मानव गरिमा के सेतु के रूप में अपनी भूमिका को सशक्त बना रहा है।