BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

प्रज्ज्वल ने गणित ओलंपियाड में लहराया परचम, अर्जित किया दूसरा स्थान


     Vision Live / दनकौर

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड की जनपद स्तरीय परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर के होनहार छात्र प्रज्ज्वल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय, ब्लॉक और जिले का नाम रोशन किया।

इससे पहले आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रज्ज्वल सिंह ने 40 में से पूरे 40 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था, जिसके बाद उन्होंने जनपद स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अजब सिंह भाटी ने बताया कि प्रज्ज्वल एक अत्यंत होनहार, अनुशासित और लगनशील छात्र है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास था कि यह बच्चा विद्यालय का नाम अवश्य रोशन करेगा।

शिक्षकों ने बताया कि प्रज्ज्वल कक्षा में अत्यंत एकाग्रता और रुचि के साथ पढ़ाई करता है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी आर्थिक या संसाधन संबंधी कमी के कारण बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं आने दी जाएगी। समस्त स्टाफ ने एक स्वर में कहा — “हम प्रज्ज्वल को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं, और उसके सपनों को साकार करने में पूरा सहयोग देंगे।”