BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया” का राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि — शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में जीएनआईओटी समूह ने रचा नया इतिहास

       Vision Live / ग्रेटर नोएडा
दिल्ली-एनसीआर स्थित देश की अग्रणी प्रबंधन संस्थाओं में शुमार जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गौरव का इतिहास रच दिया है। संस्था को हाल ही में आयोजित एलाइट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के “एजुकेशन कॉनक्लेव 2025 सह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड” समारोह में “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया” के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में देशभर से कई प्रमुख शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एलाइट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा हिमालयन आशियाना ट्रस्ट के सहयोग से दिल्ली में किया गया।


संस्थान की ओर से वाइस प्रेसिडेंट सीआरसी जितेंद्र वशिष्ठ ने प्राप्त किया अवार्ड

संस्थान की ओर से वाइस प्रेसिडेंट (सीआरसी)  जितेंद्र वशिष्ठ ने समारोह में भाग लिया और मुख्य अतिथि सुरेश पचौरी के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर संस्थान के सीईओ  स्वदेश कुमार सिंह ने अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा —

“राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान जीएनआईओटी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। यह सफलता हमारी फैकल्टी, स्टाफ और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और 100% रोजगार सुनिश्चित करने का रहा है।”


संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता और वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने दी बधाई

चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता और वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने समस्त जीएनआईओटी परिवार को बधाई देते हुए कहा कि —

“पिछले पाँच वर्षों में जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने जिस गति से प्रगति की है, उसने इसे देश की शीर्ष प्रबंधन संस्थाओं की श्रेणी में ला खड़ा किया है। यह सम्मान हमारी टीम की प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।”

दोनों ने सभी फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को विद्यार्थियों के हित में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संदेश दिया।


डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र सोम ने कहा – यह संस्था की गुणवत्ता का प्रमाण है

संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर के नामचीन शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया था।

“ऐसे भव्य आयोजन में जीएनआईओटी का चयन और सम्मान, संस्थान की गुणवत्ता, परिणाम और छात्रों के सफल करियर निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।”


प्लेसमेंट में अग्रणी – छात्रों के भविष्य की गारंटी

सीईओ  स्वदेश कुमार सिंह ने आगे कहा कि —

“संस्था हमेशा से विद्यार्थियों के रोजगार के अवसरों को लेकर प्रतिबद्ध रही है। आज भारत के लगभग 22 राज्यों से छात्र-छात्राएँ हमारे संस्थान में मैनेजमेंट की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो हमारे प्रति विश्वास का प्रतीक है। यह अवार्ड हमारी प्लेसमेंट उत्कृष्टता का राष्ट्रीय प्रमाण है।”

उन्होंने बताया कि अवार्ड की घोषणा के बाद से ही पूरे परिसर में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। संस्थान द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सशक्त रोजगार अवसर प्राप्त हों।



📌  “जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
“जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज” ने अपनी प्रतिबद्धता, गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के बल पर यह गौरव हासिल किया है।
यह उपलब्धि न केवल जीएनआईओटी परिवार बल्कि पूरे ग्रेटर नोएडा और देश के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है।