BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, अधिवक्ता जीवन सिंह राणा ने उठाई आवाज़



Vision Live / यीडा सिटी
समाजसेवी अधिवक्ता जीवन सिंह राणा ने रबूपुरा से पचोकरा, चांदपुर, आछेपुर होते हुए ग्रेटर नोएडा तक जाने वाली जर्जर सड़क की शिकायत यमुना विकास प्राधिकरण में दर्ज कराई है।

अधिवक्ता राणा ने बताया कि यह मार्ग रबूपुरा से पचोकरा, शाहपुर, चांदपुर, अच्छेपुर और परसौल गांवों से होकर गुजरता है, लेकिन वर्तमान में सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भरने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं। गड्ढों में भरे पानी के कारण छात्र गिर जाते हैं, उनकी स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है और कई बार वे स्कूल भी नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है — उनका सामान गिरकर टूट जाता है या खराब हो जाता है।

अधिवक्ता जीवन सिंह राणा ने प्राधिकरण और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे और प्राधिकरण के कार्यों में सहयोग नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा भले ही इन गांवों को शहर घोषित कर दिया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सुविधाओं के नाम पर यहां हालात बेहद बदतर हैं। यह परिवर्तन केवल कागज़ों में ही हुआ है।

ज्ञात रहे कि जीवन सिंह राणा न केवल एक अधिवक्ता हैं, बल्कि एक सक्रिय समाजसेवी भी हैं, जो समाज के जनहित से जुड़े मुद्दों को निरंतर उठाते रहते हैं।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }