BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सीवान, छपरा और गोपालगंज में लहराएगा महागठबंधन का परचम : अफ़्फ़ाक़ अहमद


रघुनाथपुर से भारी बहुमत से ओसामा को विधानसभा भेजा जाएगा

सीवान, संवाददाता असलम परवेज
राजद नेता अफ़्फ़ाक़ अहमद ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का परचम एक बार फिर सीवान, छपरा और गोपालगंज में लहराएगा। उन्होंने कहा कि राजद के युवा चेहरा और सीवान के पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब रघुनाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतकर पटना विधानसभा पहुंचेंगे।

अफ़्फ़ाक़ अहमद ने बताया कि रघुनाथपुर से दो बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता हरिशंकर यादव ने ओसामा को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है और वे पूरे दमखम के साथ उनके समर्थन में उतर आए हैं।

अफ़्फ़ाक़ अहमद का राजनीतिक सफर

अफ़्फ़ाक़ अहमद 2008 से ही राजद से जुड़े हैं।

  • 2008 से 2014 तक युवा राजद के जिला सचिव रहे।
  • 2014 से 2018 तक महासचिव पद संभाला।
  • 2018 से 2024 तक राजद जिला उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे।

इसके अलावा वे जिला परिषद संख्या-23 से चुनाव लड़ चुके हैं, विधायक हरिशंकर यादव के गृह पंचायत कुशहरा से पैक्स का चुनाव जीत चुके हैं और 2025 में गवर्नमेंट मदरसा इस्लामियां से चुनाव जीतकर सदर बने।

महागठबंधन की बढ़त और शाहाबुद्दीन परिवार का असर

अफ़्फ़ाक़ अहमद ने कहा कि सीवान जिले की आठ विधानसभा सीटों में से 6 सीटों पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने साफ कहा कि मरहूम डॉ. मोहम्मद शाहाबुद्दीन से उनके व्यक्तिगत और घनिष्ठ संबंध रहे हैं और वे कई बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से भी मिल चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राजद की राजनीति में वे हमेशा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुड़े रहे हैं और पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगातार सक्रिय रहते हैं।

रघुनाथपुर के विकास की चर्चा

अफ़्फ़ाक़ अहमद ने विधायक हरिशंकर यादव की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने रघुनाथपुर क्षेत्र का चौमुखी विकास कराया है। वे बिना किसी जाति-धर्म का भेदभाव किए जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं। यही कारण है कि आज रघुनाथपुर की जनता उनके उत्तराधिकारी के रूप में ओसामा साहब को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा भेजने को तैयार है।