BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में क्षेत्रीय दौड़ प्रतियोगिता, किसान इंटर कॉलेज पारसौल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

     Vision Live / दनकौर
बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में आयोजित माध्यमिक विद्यालय की क्षेत्रीय दौड़ प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज पारसौल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

अंडर-14 वर्ग में कुमारी अंशिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा प्रियांशी मलिक ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं उनकी सहपाठी आरुषि मलिक ने 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ग में कक्षा 11 के छात्र यशराज पूरी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

इन खिलाड़ियों ने अपने कॉलेज के व्यायाम शिक्षक जयपाल सिंह भंडारी के निर्देशन में यह उपलब्धि अर्जित की। बच्चों की इस सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह और प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने सभी खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस शानदार प्रदर्शन से किसान इंटर कॉलेज पारसौल के छात्रों ने यह साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की जा सकती है।