BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के अग्रदूत हैं” — चेनपाल प्रधान

🌾 “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश : विजन 2047 की दिशा में नई सोच, नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश

Vision Live /ग्रेटर नोएडा
“विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश — विजन 2047” के तहत नई दिशा और नई सोच के साथ उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता और समृद्धि की राह पर तेज़ी से अग्रसर है। इसी क्रम में समाजसेवी चेनपाल प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊर्जा, नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से विकास का प्रतीक बनता जा रहा है।

चेनपाल प्रधान ने कहा कि —

“उत्तर प्रदेश की इस ऐतिहासिक विकास यात्रा में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी है। किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के अग्रदूत हैं। हमारे युवा केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं। वहीं मातृशक्ति गृहलक्ष्मी के साथ-साथ हमारे समाज की वास्तविक रीढ़ हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि प्रतिभा, परंपरा, सनातन संस्कृति और प्रगति की प्रयोगशाला बन चुका है। यहाँ का प्रत्येक नागरिक विकास का सहभागी है — कोई नीति बनाता है, तो कोई उसे धरातल पर साकार करता है।

चेनपाल प्रधान ने कहा कि यह बदलाव की कहानी का सिर्फ एक पड़ाव है। आगे अनेक अवसर, अनगिनत योजनाएँ और अगाध संकल्प बाकी हैं, जिन्हें समर्पण और अनथक प्रयासों से सिद्धि तक पहुँचाना है।

“हमारा लक्ष्य स्पष्ट है — ‘विकसित उत्तर प्रदेश’। हमें प्रदेश को न केवल देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है, बल्कि यहाँ के 25 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को भी साकार रूप देना है।”

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कृषि, उद्योग, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाएँ गाँवों तक पहुँच रही हैं और किसान आत्मनिर्भरता की दिशा में नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं।

चेनपाल प्रधान ने अंत में कहा —

“उत्तर प्रदेश आज बदल रहा है, प्रगति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यही है — नई सोच, नई ऊर्जा और नए संकल्पों का उत्तर प्रदेश।”