BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बोड़ाकी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब प्रोजेक्ट पर किसानों और प्रशासन की सफल वार्ता


Vision Live / ग्रेटर नोएडा
बोड़ाकी मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों और प्रशासन के बीच आज जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बोड़ाकी सहित अन्य प्रभावित गांवों के किसानों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई और कई अहम आश्वासन दिए गए।

जिलाधिकारी के आश्वासन

बोड़ाकी निवासी एडवोकेट बलराज भाटी ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी महोदया ने किसानों को आश्वासन दिया है कि –

  • शीघ्र ही सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (SIA) सर्वे कराया जाएगा।
  • पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए प्रशासक नियुक्त कर कमेटी बनाई जाएगी।
  • किसानों के पुनर्वास हेतु भूमि चिन्हित कर उसका विकास किया जाएगा।
  • बोड़ाकी के किसानों को गांव के पास ही बसाया जाएगा, ताकि वे MMTH प्रोजेक्ट की सभी सुविधाओं का लाभ ले सकें।
  • जब तक किसानों को पुनर्वास स्थल पर कब्ज़ा नहीं दिया जाएगा, तब तक किसी भी किसान को घर से बेघर नहीं किया जाएगा।
  • रेलवे अर्जन की प्रक्रिया पुनर्वास पूर्ण होने तक आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
  • हर 15 दिन में किसानों के प्रतिनिधियों से बैठक होगी तथा हर सप्ताह जिलाधिकारी स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

किसानों की मौजूदगी

बैठक में बोड़ाकी गांव से एडवोकेट बलराज भाटी, प्रधान उदयवीर, मनोज भाटी (पूर्व अध्यक्ष बार), राजवीर फौजी, मनोज पत्रकार, राजीव एडवोकेट, अमित भाटी एडवोकेट, राहुल एडवोकेट, अरुण एडवोकेट, नित्ते भाटी, सूबे सिंह भाटी, सतवीर भाटी, रविन्द्र एडवोकेट सहित कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक को लेकर किसानों ने संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि प्रशासन अपने वादों को समयबद्ध ढंग से पूरा करेगा।