BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा गौतमबुद्धनगर में बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया गया

        Vision Live / गौतमबुद्धनगर

भारतीय जनता पार्टी, जिला गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जिले के 11,116 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों से स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाया गया तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और खरीद का संकल्प दिलाया गया।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बादलपुर मंडल के ग्राम सैनी स्थित बूथ संख्या 194 पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा —

“स्वदेशी केवल उत्पाद नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भावना है। हमें अपने देश की मिट्टी, कारीगरों और परंपराओं को सम्मान देने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”

अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज के ‘मन की बात’ संस्करण में प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने, 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “Run for Unity” में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण और मैंग्रोव जैसे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा पर बल दिया। उन्होंने छठ महापर्व को संस्कृति, प्रकृति और समाज की एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरीजिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सुनील भाटी, सतेन्द्र नागर, सेवानंद शर्मा,
मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, विकास चौधरी,
मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, संजय भाटी, सुनील रावत, मनोज भाटी, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, गोविंद सिंह
आदि सहित जिला इकाई, मंडल इकाई, बूथ अध्यक्षों और मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।