BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जेवर में “आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन” का आयोजन


 Vision Live /  जेवर (गौतमबुद्धनगर)

भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा क्षेत्र में आज “आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन” का आयोजन जेवर प्रज्ञान पार्क में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी पदाधिकारियों ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  गीता शाक्य रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  राजेंद्री लोधी उपस्थित रहीं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य  ने कहा कि –

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प तभी पूरा होगा जब हर नागरिक ‘मेड इन इंडिया’ वस्तुओं का प्रयोग करेगा। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि स्वदेशी भावना को आत्मसात करना है। भाजपा महिला मोर्चा पूरे देश में इस संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का अभियान चला रही है।”

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्री लोधी  ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें गाँव-गाँव जाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पत्र भरवा रही हैं और जनजागरण अभियान चला रही हैं, जिससे जनता में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि –

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का सपना अब जनआंदोलन बन चुका है। जब हर नागरिक भारत में बनी वस्तुओं को अपनाएगा, तब हमारा देश वास्तव में शक्तिशाली और विकसित भारत बनेगा।”

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, अमित पंडित, विकाश चौधरी, वीरेन्द्र भाटी, संजय रावत, सतपाल तालान, अर्पण सिंह, बीना शुक्ला, संगीता रावल, ऊषा वत्स, सविता गुर्जर, लता दूबे, लक्ष्मी शर्मा सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और आत्मनिर्भरता के संकल्प से ओतप्रोत रहा।