BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में ‘गूंज उत्सव’ का भव्य आयोजन किया


एनसीआर के 19 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने लिया उत्साहपूर्ण सहभाग

Vision Live/ Greater Noida 

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, में आज ‘गूंज उत्सव – The Festive Mosaic’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की प्रतिभा, कौशल और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एनसीआर के 19 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। यह आयोजन कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें कुल 20 कला, नृत्य और संगीत प्रतियोगिताएँ सम्मिलित थीं।

उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मनमोहक वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल में विभिन्न विद्यालयों के विषय विशेषज्ञ अध्यापक शामिल रहे, जिन्होंने जी.डी. गोयंका स्कूल की उत्कृष्ट व्यवस्था और अनुशासित आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान करते हैं।

परिणामों में जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शांति इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा द्वितीय स्थान पर तथा ग्रेटर वैली स्कूल, ग्रेटर नोएडा तृतीय स्थान पर रहे। कुल मिलाकर 90 स्वर्ण, 90 रजत और 90 कांस्य पदक वितरित किए गए।

पूरे आयोजन में उत्साह, ज्ञान और सृजनशीलता की अद्भुत झलक देखने को मिली। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }