BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

डीएम मेघा रूपम से मिला प्रतिनिधिमंडल, तिलपता गांव की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा


     मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा    

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी सुखबीर सिंह आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रीमती मेघा रूपम से उनके मलकपुर स्थित आवास पर भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में केशव शर्मा, जितेंद्र आर्य सहित कई स्थानीय नागरिक शामिल रहे। इस दौरान तिलपता गांव की स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति जैसी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीएम मेघा रूपम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शीघ्र वार्ता की जाएगी। उन्होंने तिलपता गांव के भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज और भारतीय आदर्श वैदिक बालिका कॉलेज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

सुखबीर सिंह आर्य ने कहा कि डीएम मेघा रूपम जिले की पहली ऐसी महिला अधिकारी हैं जिन्होंने ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्थित सरकारी आवास को ही अपना स्थायी निवास बनाया है, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा संपर्क और त्वरित प्रशासनिक सहयोग मिलने लगा है।

उन्होंने जिलाधिकारी की संवेदनशीलता, जनसेवा भावना और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि शासन को ऐसे ही सक्षम अधिकारियों को लंबे समय तक जनपद की कमान सौंपनी चाहिए।