BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जिला कांग्रेस ने गाँधी-शास्त्री जयंती पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम


Vision Live/ Greater Noida 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं धरती पुत्र, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा –
👉 “महात्मा गाँधी जी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और पूरी दुनिया को शांति व मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा है। वहीं शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण और ईमानदार जीवन से राजनीति में आदर्श स्थापित किया। उनका नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश की आत्मनिर्भरता और मजबूती का प्रतीक है।”

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन महाराज सिंह नागर ने कहा कि गाँधी जी ने सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर आज़ादी की लड़ाई को जन-आंदोलन का रूप दिया। “उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और नैतिकता के बल से हर संघर्ष में विजय संभव है।”

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला चेयरमैन धर्म सिंह बाल्मीकि ने अपील की कि सभी कार्यकर्ता महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में उतारें और देश की एकता व प्रगति में सहयोग दें।

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट दुष्यंत नागर ने कहा –
👉 “महात्मा गाँधी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक गाथा हैं। उनकी विश्वव्यापी स्वीकार्यता इस बात का प्रमाण है कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मौजूदा सरकार को इन मायनों को समझने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने किया।

📌 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नगर, धर्म सिंह बाल्मीकि, विजय नागर, कपिल भाटी, श्रुति कुमारी, रमेश यादव, रमेश वाल्मीकि, हरेन्द्र शर्मा, तनवीर अहमद, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, नीरज शर्मा, रमा नैय्यर, पुनीत मावी, नितीश चौधरी, तीरथराम वाल्मीकि, गौरव वशिष्ठ, रमेश प्रधान, ओमकार राणा, योगी प्रधान, यश भाटी, महरचंद, दयानन्द नगर, प्रिंस भाटी, अंकित, परिबोध जाटव, राजन, महिपाल सिंह, सुनील शर्मा, दुलीचंद आर.एस. नगर, जयवीर एडवोकेट, राजे मुखिया, गजेंद्र सिंह, विपिन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

जिला कांग्रेस परिवार ने संकल्प लिया कि गांधी-शास्त्री जी के बताए आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे।