BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

लंका दहन से लंका में मची हाहाकार, रामलीला मंचन ने बांधा दर्शकों को



        Vision Live / ग्रेटर नोएडा
श्री रामलीला कमेटी, साइट-4 ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में मंगलवार को लंका दहन की रोमांचक लीला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। मंचन का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, मुख्य प्रायोजक नार्थविंड के डायरेक्टर अनुभव जैन, सम्यक जैन, शौर्य गर्ग, तथा गणमान्य अतिथिगण बिजेन्द्र भाटी, के.पी. कसाना, नरेन्द्र नागर, लवनीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अजय बंसल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि मंचन में श्रीराम का शबरी से मिलन, सुग्रीव से मित्रता और बाली वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। महासचिव बिजेंद्र आर्य ने जानकारी दी कि हनुमानजी समुद्र लांघकर लंका पहुंचे, माता सीता से भेंट की और रावणपुत्र अक्षय कुमार का वध किया। संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने कहा कि इसके बाद मेघनाद ने हनुमानजी को ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले जाया, जहां रावण ने उनकी पूंछ में आग लगवा दी। हनुमानजी ने सम्पूर्ण लंका का दहन कर दिया।

मंचन का समापन लंका दहन और भव्य आरती के साथ हुआ। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को विभीषण आगमन, सेतु बंधन, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध जैसी लीलाओं का मंचन होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिन्दल, गिरीश जिन्दल, श्यामवीर भाटी, चंद भाटी, अनुज उपाध्याय, मनोज यादव, सुभाष चंदेल, गजेंद्र चौधरी, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, उमंग सिंगला, दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, प्रभाकर देशमुख, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोश मास्टर, टी.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।