BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के एमबीए छात्रों का आईआईएम जम्मू में 5 दिवसीय बिजनेस एनालिटिक्स इमर्शन प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न


         Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के एमबीए विभाग द्वारा छात्रों के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू के अत्याधुनिक परिसर में 5 दिवसीय आवासीय ‘बिजनेस एनालिटिक्स इमर्शन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रोफेसर बी.एस. सहाय, निदेशक, आईआईएम जम्मू के नेतृत्व में उनके वेदांत एमडीपी सेंटर में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डेटा-संचालित निर्णय लेने, विश्लेषणात्मक सोच और आधुनिक व्यावसायिक उपकरणों की गहन समझ प्रदान करना था। कार्यक्रम में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के 30 एमबीए छात्र सम्मिलित हुए, जिनके साथ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक शर्मा और सहायक प्रोफेसर सुश्री शालू त्यागी ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ

पहले दिन छात्रों को डेटा एवं व्यवसायिक समस्या निर्धारण तथा सांख्यिकी की मूलभूत अवधारणाओं की जानकारी दी गई।
दूसरे दिन, उन्होंने पावर बीआई, पायथन तथा बिजनेस रिपोर्टिंग और डैशबोर्ड डिज़ाइन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
तीसरे दिन, छात्रों ने मशीन लर्निंग, रिग्रेशन और प्रेडिक्टिव एनालिसिस के साथ इनक्यूबेशन सेंटर की भूमिका और स्टार्टअप विकास प्रक्रिया को समझा।
चौथे दिन, प्रशिक्षण का फोकस फाइनेंस एनालिटिक्स, मार्केटिंग एनालिटिक्स और टाइम सीरीज़ फोरकास्टिंग पर रहा, जिसमें डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. रश्मि आर. परिदा और डॉ. इशिका अग्रवाल ने विशेषज्ञ सत्र लिए।
पांचवें दिन, छात्रों को गूगल एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन इन बिजनेस एनालिटिक्स पर गहन जानकारी दी गई।

समापन सत्र में प्रो. बी.एस. सहाय ने छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें भविष्य के प्रबंधकों के रूप में डेटा-संचालित निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को माता वैष्णो देवी मंदिर, कटरा के दर्शन का भी अवसर मिला, जिससे उन्हें आध्यात्मिक और प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त हुआ।

निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और एमबीए विभाग की प्रमुख डॉ. सुनीता शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम डॉ. दीपक शर्मा और सुश्री शालू त्यागी के कुशल समन्वय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह आवासीय कार्यक्रम छात्रों के लिए सीखने, अनुभव प्राप्त करने और प्रबंधन के भविष्य की दिशा समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }