Vision Live / श्री रामलीला कमेटी, साइट-4 ग्रेटर नोएडा
श्री रामलीला कमेटी साइट-4, ग्रेटर नोएडा में चल रहे रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन का मंचन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सीतला प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा—
“भगवान श्रीराम का चरित्र मर्यादा, आदर्श और धर्म का प्रतीक है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सत्य और न्याय को स्थापित करना चाहिए।”
आज की लीलाएँ
- अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन रावण-वेदवती संवाद से प्रारंभ हुआ।
- महासचिव बिजेन्द्र सिंह आर्य ने कहा कि अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म से पूरे नगर में हर्षोल्लास फैल गया और नगरवासी उत्सव मनाने लगे।
- कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि जनकपुर में राजा जनक द्वारा हल चलाने पर माता सीता का प्राकट्य हुआ। इसके साथ ही अयोध्या में गुरु वशिष्ठ ने चारों राजकुमारों का नामकरण संस्कार सम्पन्न किया और उन्हें शिक्षा हेतु आश्रम भेजा गया।
- संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने जानकारी दी कि ऋषि विश्वामित्र, सुबाहु और मारीच के अत्याचार से पीड़ित होकर दशरथ से राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते हैं। उनके आशीर्वाद से राम ने ताड़का, सुबाहु और मारीच का वध कर धर्म की स्थापना की।
- उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि अगले दिन की लीला में अहिल्या उद्धार, जनकपुरी भ्रमण और गौरी पूजन का मंचन होगा।
आगामी आकर्षण
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि
“27 सितंबर की लीला विशेष रूप से दर्शनीय होगी, जिसमें धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर 50 फीट लंबे धनुष को 55 फीट की ऊँचाई पर खण्डित किया जाएगा। नगरवासी इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने अवश्य आएं।”
कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के.के. शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, अरुण गुप्ता, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अतुल जैन, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, गजेन्द्र चौधरी, विकास भाटी, रिंकू दीपक, राहुल, अनुज, मोनू, टी.पी. सिंह, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।