BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर में आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ, दर्शकों ने लिया आध्यात्मिक आनंद


Vision Live / सूरजपुर
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर में आज गणेश पूजन, रामायण पूजन, महालक्ष्मी पूजन तथा शिव–पार्वती संवाद और नारद मोह की महिमा का मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतवीर सिंह भाटी ने बताया कि रामलीला के सभी कलाकार अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लेते हैं।

कमेटी महामंत्री ने जानकारी दी कि रामलीला मंचन के साथ-साथ आयोजित विजय महोत्सव मेला भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौने, कपड़े, मिठाई और विभिन्न व्यंजनों की दुकानें लगी हुई हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में मूलचंद शर्मा, भूदेव शर्मा, लक्ष्मण सिंघल, रघुवीर (जेसीबी वाले), विनोद पंडित, सुभाष शर्मा, कर्मवीर आर्य, भगत सिंह आर्य, सचिन जिंदल, बीरपाल भगत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और हज़ारों दर्शकों ने इस भव्य मंचन का आनंद लिया।