BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आईईसी कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

– Vision Live / Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के सीएफओ अभिजीत कुमार, एग्जीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार, निदेशक प्रो. विनय गुप्ता और प्रो. भानु सागर ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की नींव है, जिसके मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का भविष्य लिखा जाता है। शिक्षक की गोद में ही प्रलय और विकास दोनों पनपते हैं, इसलिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. नुरुल हसन और डीन छात्र कल्याण डा. नैमपाल सिंह ने भी अपने विचार साझा किए।

समारोह का संयोजन प्रो. राजकमल, प्रो. विनोद, प्रो. अमित यादव, प्रो. स्नेहिल, प्रो. शिवा, प्रो. रचना श्रीवास्तव, प्रबंधन विभाग की शिक्षिका निदा सरफराज तथा संचालन प्रो. शरद माहेश्वरी ने किया। अंत में डीन एकेडेमिक्स प्रो. विभूति शरण ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }