BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

धूमधाम और भक्तिमय माहौल में श्री धार्मिक रामलीला का शुभारंभ



पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे मुख्य अतिथि

Vision Live / ग्रेटर नोएडा
परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन और समिति के अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में आज श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा 2025 की रामलीला का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में किया गया।


रामलीला मंचन की शुरुआत प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना से हुई। इसके बाद दर्शकों ने भगवान शिव-पार्वती विवाह सहित अनेक महत्वपूर्ण लीलाओं का आनंद लिया। पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद  रमेश बिधूड़ी तथा भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे और उन्होंने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शिक्षा से जोड़ने वाला अमूल्य प्रयास बताया।

कार्यक्रम में समिति के मुख्य संस्थापक परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, पं. प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव श्रीमती ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, श्रीमती रोशनी सिंह, चैनपाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी.पी. शर्मा, सुनील बंसल, महेश कमांडो, सचिव एडवोकेट विमलेश रावल, श्रीमती ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, श्रीमती गीता सागर, यशपाल नागर, तेजकुमार भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।