BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पंचवटी प्रसंग और सीता हरण की लीला ने दर्शकों को भावविभोर किया


    Vision Live  / श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा


परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन और कमेटी अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में भगवान श्रीराम की लीला मंचन का सातवां दिन सोमवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

आज की लीला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विजेंद्र भाटी तथा जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस राजीव नारायण शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया।

मंचन की प्रमुख घटनाएँ

अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि गणेश वंदना से शुरू हुई रामलीला में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी पहुँचते हैं। वहाँ शूर्पणखा का प्रसंग, खर-दूषण वध और रावण द्वारा मारीच को स्वर्ण मृग बनाकर छल रचने जैसी लीलाओं का मंचन किया गया।

बार-बार आग्रह करने पर श्रीराम स्वर्ण मृग का पीछा करते हैं और घायल मारीच राम की आवाज निकालकर “लक्ष्मण-लक्ष्मण” पुकारता है। इससे व्याकुल होकर लक्ष्मण सीता जी को लक्ष्मण रेखा का महत्व समझाते हुए वन की ओर चले जाते हैं।

इसी बीच रावण ब्राह्मण वेश में आता है और माता सीता का हरण कर लेता है। माता सीता की रक्षा में आए जटायु वीरगति को प्राप्त होते हैं। इसके बाद श्रीराम जटायु से अंतिम बार मिलते हैं और उनका अंतिम संस्कार कर सीता की खोज में आगे बढ़ते हैं।

महासचिव ममता तिवारी ने बताया कि लीला इतनी भावुक और अद्भुत रही कि पूरा रामलीला परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।

सीख

आज की लीला से सबसे बड़ी शिक्षा यह मिली कि पराई स्त्री या पराए पुरुष के प्रति कुलषित विचार मनुष्य और वंश — दोनों के लिए विनाशकारी सिद्ध होते हैं।

आयोजन में शामिल गणमान्य

इस अवसर पर संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रोशनी सिंह, चैनपाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी.पी. शर्मा, महेश कमांडो, सचिव ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, गीता सागर, यशपाल नागर और तेजकुमार भाटी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।