BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान



✍️ मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल ने बुधवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे परी चौक स्थित झाड़े वाले मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ।

नेताओं ने किया नेतृत्व

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री बृजेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा (एडवोकेट) और मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने किया। इस मौके पर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन को गति प्रदान की।

बृजेश कुमार सिंह ने दिया संदेश

प्रभारी मंत्री बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा – “जब तक देश का हर नागरिक स्वच्छता को जीवन का हिस्सा नहीं बना लेता, तब तक यह अभियान अधूरा रहेगा।”

अभिषेक शर्मा ने कहा स्वच्छता स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़ा विषय

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करते रहे हैं। स्वच्छता केवल सफाई नहीं बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा – “प्रधानमंत्री जी ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाया है और आज लाखों कार्यकर्ता इसे आगे बढ़ा रहे हैं।”

अर्पित तिवारी ने बताया सेवा का उत्सव

मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सेवा भाव का उदाहरण है। उन्होंने कहा – “प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन त्याग और सेवा की प्रेरणा देता है। समाज की सेवा ही सच्चा उत्सव है और भाजपा कार्यकर्ता इसे सेवा पखवाड़े में आगे बढ़ा रहे हैं।”

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएँ कीं और “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प को दोहराया।