BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ


 Vision Live / ग्रेटर नोएडा
श्री रामलीला कमेटी साइट-4, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन की शुरुआत की।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन का आयोजन 23 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से किया जाएगा।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने जानकारी दी कि प्रथम दिवस की लीला में रावण, कुंभकरण और विभीषण द्वारा की गई तपस्या, ब्रह्मा जी का वरदान, नारद जी का आगमन, इंद्र का भय, और भगवान विष्णु का प्रकट होकर धरती पर जन्म लेने का संकल्प जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 25 सितम्बर की लीला में रावण-वेदवती संवाद, विष्णु-कौशल्या संवाद, श्रीराम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध और सुबाहु वध जैसे प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि दर्शकों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। लगभग 1,00,000 लोगों के लिए सिटिंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी एरिया में सोफा और जनरल एरिया में कुर्सियाँ लगाई गई हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन और कमेटी दोनों की ओर से पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं। रामलीला मंचन में प्रवेश निःशुल्क है, जहाँ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दर्शकों को बैठने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर कमेटी के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सरदार मंजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, सौरभ बंसल, मनोज गर्ग, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के.के. शर्मा, अमित गोयल, मुकुल गोयल, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू, दीपक, राहुल, अनुज, मोनू, टी.पी. सिंह, प्रभाकर देशमुख, प्रमोद मास्टर जी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।