BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मोदी जन्मदिन सेवा पखवाड़ा: गौतमबुद्धनगर भाजपा ने आयोजित की प्रबुद्ध संगोष्ठी


  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"  / ग्रेटर नोएडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत शनिवार, 20 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रबुद्ध संगोष्ठी : राष्ट्र निर्माण का संकल्प का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर मुख्य अतिथि रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया।

अपने संबोधन में सुरेन्द्र नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों और दूरदर्शी योजनाओं से जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत 2047 का संकल्प और सबका साथ, सबका विकास जैसे उद्देश्यों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और “एक पौधा माँ के नाम” जैसे कार्यक्रमों से जनता के बीच जागरूकता फैला रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर भारत को फिर से विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

सुभाष भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, ब्रह्मप्रकाश पाल, वीरेन्द्र भाटी, राहुल पंडित, पवन नागर, बिजेन्द्र प्रमुख, अजेंद्र नागर, रिंकू भाटी, कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, अशोक रावल, रजनी तोमर, सतपाल तालान, संजय रावत, गजेन्द्र सिंह, जितेंद्र भाटी, अजीत मुखिया, मेघराज भाटी, अर्पित तिवारी, सुनील कुमार, महेन्द्र नागर, राजीव सिंघल, दिनेश भाटी, मुकेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।