BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ




📌 Vision Live / Greater Noida
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद की। क्लब के सदस्य मुकुल गोयल और कपिल गर्ग ने शनिवार को प्रशासन द्वारा सेक्टर-135 में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचकर जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की।

इस दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों को जूस, खाद्य सामग्री और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए। उल्लेखनीय है कि गौतमबुद्धनगर के हजारों लोग इन दिनों बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे हैं और बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भी लगातार राहत कार्य जारी है। आज के वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक सिंह चौहान, मनोज बाबू और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

रोटरी क्लब के इस कदम की लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे सहयोग से पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थिति में राहत मिलती है।