BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा सूरजपुर मंडल में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न



 Vision Live / ग्रेटर नोएडा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर  भाजपा सूरजपुर मंडल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन बिरौंडी में मंडल महामंत्री मनोज प्रधान के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी एवं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी रहे।

मुख्य अतिथि देवा भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।”

मंडल महामंत्री मनोज प्रधान, मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, शेखर नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय रावल, बिजेंद्र रावल, कर्मवीर आर्य, शक्ति रावल, पंकज अग्रवाल, अपर्णा त्रिपाठी, उषा वत्स, सुमित भाटी, नवीन भाटी, विरेंद्र भाटी, रवि जिंदल, भगवत भाटी, रकम भाटी, बबलू गुर्जर, बलराज भाटी (सांसद प्रतिनिधि), गुलशन खान, आदेश भड़ाना, मोहित भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला का समापन सेवा पखवाड़ा को जनआंदोलन बनाने के संकल्प के साथ हुआ।