BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री आदर्श रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य मंचन, राम बारात ने बाँधा समां



 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / सूरजपुर

श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही भव्य रामलीला में शुक्रवार को आयोजित सीता स्वयंवर का मंचन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

भगवान श्रीराम की बारात बैंड-बाजों, घोड़ों और सजी-धजी बग्घियों पर मधुर धुनों के साथ निकली। पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा और राम बारात में शामिल पदाधिकारीगण नाचते-गाते हुए उत्साह से झूमते नजर आए।

मुख्य अतिथि का सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी जगवीर भाटी और देवेंद्र बैसला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से उनका स्वागत स्मृति-चिह्न के रूप में तलवार भेंट करके किया गया।

समिति पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सतवीर भाटी, महासचिव एडवोकेट सतपाल शर्मा, प्रबंधक लक्ष्मण सिंघल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, ओमवीर बैसला, पंडित राजेश ठेकेदार, विनोद पंडित तेल वाले, विनोद सिकंदराबादी, अशोक शर्मा, मूलचंद शर्मा, सुभाष शर्मा जींस वाले रघुवीर जेसीबी वाले, पंडित कर्मवीर आर्य, मानक चंद्र शर्मा, प्रेमवीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्साह से सराबोर रहा वातावरण

सीता स्वयंवर का दिव्य दृश्य और राम-बारात की झलकियों ने उपस्थित भक्तजनों के हृदय में अपार उत्साह और श्रद्धा का संचार किया। पूरा माहौल “जय श्रीराम” और “जय सीताराम” के उद्घोष से गूंजता रहा।