BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गरीब और अनाथ बच्चियों की शादी में कम्युनिटी सेंटर निशुल्क कराने की मांग, महिला शक्ति उत्थान मंडल का प्रदर्शन



📌 Vision Live | Greater Noida
महिला शक्ति उत्थान मंडल की महिलाओं ने अथॉरिटी कार्यालय के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को 1-1 रुपये का दान देकर अपनी मांग रखी। संगठन की प्रमुख रूपा गुप्ता ने बताया कि उनकी लंबे समय से यह मांग है कि निर्धन और बिन माँ-बाप की बच्चियों के विवाह के लिए कम्युनिटी सेंटर निशुल्क उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में अथॉरिटी ने 10% शुल्क पर कम्युनिटी सेंटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था, लेकिन वर्ष 2019 में नियम बदलकर पूर्ण शुल्क लागू कर दिया गया, जिसके बाद से ही संगठन लगातार विरोध कर रहा है।

आज जब महिलाएं अपनी मांग को लेकर अथॉरिटी पहुंचीं तो अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय में बुलाया। इस दौरान गिरीश झा ने आश्वासन दिया कि सीईओ की शहर वापसी के बाद संगठन से बैठक की जाएगी और मांग को बोर्ड मीटिंग में रखा जाएगा।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार (लखनऊ) के बाहर धरना देने को बाध्य होंगी।

इस मौके पर शांति त्रिपाठी, सुशीला गड़ोदिया, मंजू सिरोही, महेश अग्रवाल, गुड्डी वर्मा, नीरा डांगुर, अंजू पुंडीर, गीता मिश्रा, ज्योति सिंह, संतोष, रेखा नागर, रूपा गुप्ता, हरीश कसाना, आलोक नागर सहित कई लोग मौजूद रहे और आंदोलन में सहयोग दिया।