BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा का इस वर्ष का विशेष आकर्षण – “राम शरणम्”



गीत, संगीत और नृत्यों से सजी दिव्य संध्या में उमड़ा पूरा शहर, प्रभु श्रीराम की महाआरती से गूंजा परिसर

   Vision Live / ग्रेटर नोएडा
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित इस वर्ष का विशेष आकर्षण रहा “राम शरणम्” — भगवान श्रीराम को समर्पित एक अनोखी शाम, जिसमें गीत, संगीत और नृत्यों की अद्भुत प्रस्तुतियों ने सभी भक्तों का मन मोह लिया।

इस भव्य संध्या में देश के लोकप्रिय राष्ट्रीय गायक हरेंद्र नागर, राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नर्तक वसीम खान, सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम एवं कथक प्रस्तुतिकार साहिल शर्मा और अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम की भव्य महाआरती ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और विश्व प्रसिद्ध संत मोहन जी उपस्थित रहे।

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस दिव्य कार्यक्रम में पूरा शहर उमड़ पड़ा। नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्य संस्थापक परम पूज्य गोस्वामी सुशील महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रोशनी सिंह, चैन पाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी पी शर्मा, सुनील बंसल, महेश कमांडो, सचिव एडवोकेट विमलेश रावल, ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, गीता सागर, यशपाल नागर, तेजकुमार भाटी सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।