BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आज़म खान की रिहाई पर सपाइयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयाँ



   Vision Live / ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आज़म खान की जेल से रिहाई की खुशी में जनपद भर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय समेत बेगमपुर, दादरी, बिलासपुर, जहाँगीरपुर, जेवर और दनकौर सहित विभिन्न स्थानों पर मिठाई वितरण कर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि "आज़म खान की बढ़ती लोकप्रियता और उनके कद से घबराकर भाजपा सरकार ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा था। लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई है। न्यायपालिका पर समाजवादियों का पूरा भरोसा था और जल्द ही आज़म खान सभी झूठे आरोपों से बरी होंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। "जहाँ मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जा रहे हैं, वहीं आज़म खान जैसे ईमानदार नेता पर फर्जी मुकदमे लादकर उन्हें प्रताड़ित किया गया।"

भाटी ने कहा कि आज़म खान की रिहाई से समाजवादी पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। मिठाई वितरण और जश्न में मुख्य रूप से मेहंदी हसन, अकबर खान, अनीस अहमद, चौधरी हसरूद्दीन, राहुल चौधरी, अब्दुल हमीद, यूनुस खां, नदीम सलमानी, देवेंद्र वर्मा, गजेन्द्र यादव, कपिल ननका, जाने आलम नूरी, हारून सैफी, रिजवान हैदर, नूरा प्रधान, नवाब कुरैशी, जाकिर जेडी, डॉ. जावेद, मुजमिल चौधरी, योगेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }