Vision Live / श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में चल रही श्री धार्मिक रामलीला के चौथे दिन मंचन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज के मुख्य मंचन में विद्या अभ्यास, सुबाहु और ताड़का वध, अहिल्या उद्धार तथा श्रीराम-सीता प्रथम मिलन के प्रसंग प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बिजनौर चंदन सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं चेयरमैन ओम प्रोपटेक बाबी भाटी उपस्थित रहे।
परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन और अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में मंचन की शुरुआत उस भावपूर्ण प्रसंग से हुई, जब प्रभु श्रीराम और उनके भाई गुरु वशिष्ठ के आश्रम में विद्या अध्ययन कर अयोध्या लौटते हैं। महाराज दशरथ के दरबार में महर्षि विश्वामित्र का आगमन होता है और वे राम-लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु अपने साथ ले जाते हैं।
इसके बाद ताड़का वध का दृश्य दर्शाया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम ने आतंक का पर्याय बनी राक्षसी ताड़का का संहार कर जनमानस को भयमुक्त किया।
आगे बढ़ते हुए प्रसंग आया अहिल्या उद्धार का, जहां वर्षों से शिला बनी देवी अहिल्या प्रभु श्रीराम के चरण स्पर्श से पुनः स्वरूप प्राप्त कर परमधाम को प्राप्त होती हैं।
रामलीला का सबसे भावुक क्षण रहा जब जनकपुर की पुष्प वाटिका में माता सीता और प्रभु श्रीराम का प्रथम मिलन हुआ। इस दिव्य दृश्य ने सम्पूर्ण परिसर को भक्तिभाव और प्रेम रस से सराबोर कर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” और “जय माता सीता” के जयघोष से वातावरण गुंजा दिया।
शिक्षा का संदेश
रामलीला के मंचन में यह विशेष सीख दी गई कि ब्रह्मांड के स्वामी प्रभु श्रीराम ने भी शिक्षा को सर्वोपरि माना और अपने आचरण से समाज को विद्या के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर मुख्य संस्थापक परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रोशनी सिंह, चैन पाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मंच पर मौजूद रहे।