BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्राम बिरोडी में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन



“शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति की कुंजी हैं” – अनीता चौधरी

Vision Live / ग्रेटर नोएडा 

गौतमबुद्धनगर के ग्राम बिरोडी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन में दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और महिलाएँ शामिल हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष पी.एस. कलवानिया ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि—

“समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सुधार और दहेज जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्रेटर नोएडा निवासी अंतरराष्ट्रीय जाट संसद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव अनीता चौधरी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

पिछले दो दशकों से ग्रेटर नोएडा में सक्रिय अनीता चौधरी वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे कार्यों में निरंतर अग्रणी रही हैं।

अपने भावुक उद्बोधन में अनीता चौधरी ने कहा—

“अंतरराष्ट्रीय जाट संसद समाज की एकता और विकास का प्रतीक है। शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं का मार्गदर्शन ही समाज को नई दिशा देंगे। हमें मिलकर सकारात्मक बदलाव लाना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को उज्ज्वल भविष्य मिले।”

सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने संगठन की एकजुटता और महिला नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया।