BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल की बैठक सम्पन्न, अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

📌 Vision Live / Jewar
ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक दीक्षित रेस्टोरेंट, खुर्जा रोड, जेवर में 7 सितंबर 2025 को आयोजित हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 4 अक्टूबर 2025 को छटीकरा, वृंदावन (मथुरा) स्थित चारधाम मंदिर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक की शुरुआत गणेश पूजन से हुई। इसके बाद विभिन्न प्रांतों से आए वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए संकल्प लिया कि 4 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएंगे।

सम्मेलन से जुड़ी प्रमुख मांगें

राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. जुगेंद्र भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार से निम्नलिखित मांगें प्रमुख रूप से उठाई जाएंगी—

  1. हिंदू राष्ट्र की घोषणा।
  2. गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा।
  3. भगवद गीता के उपदेशों को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करना।
  4. गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध।

विभिन्न प्रांतों से आए वक्ताओं ने पं. जुगेंद्र भारद्वाज का समर्थन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का संकल्प लिया।

संचालन एवं स्वागत

बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री पं. रूपकिशोर उपमन्यु और जिला महासचिव सुनील शर्मा ने किया।
अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष पं. वृजानन्द शर्मा और जिला संगठन मंत्री महेश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर पं. बदन मिश्र (अध्यक्ष, राजस्थान), बृजमोहन पाराशर (अध्यक्ष, हरियाणा प्लांट), धर्मवीर शर्मा (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) सहित अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता का संकल्प लिया।

उपस्थित गणमान्य

बैठक में प्रमुख रूप से राजपाल शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा (वकील साहब), गिर्राज भारद्वाज, तुलाराम शर्मा, चंद्रपाल शर्मा (बीडीसी), सोरण शर्मा, राहुल शर्मा, सतीश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।