BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाकियू महात्मा टिकैत का संगठन विस्तार, बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याएँ सुनीं

✍️ VisionLive / Dankaur 

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने जिले में गांव-गांव जाकर संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की और किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएँ सुनीं। संगठन ने विशेष रूप से बाढ़ पीड़ित किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की और उनके लिए आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया।

पहली बैठक नौरंगपुर में

पहली बैठक नौरंगपुर गांव में हुई, जिसकी अध्यक्षता बलवीर सिंह और संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए गजेन्द्र नागर को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस मौके पर सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

दूसरी बैठक जगनपुर में

दूसरी बैठक जगनपुर गांव में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी नागर ने की। उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में नरवीर प्रधान को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी सुमित नागर ने बताया कि बैठक में भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

तीसरी बैठक अट्टा गुजरान में

तीसरी बैठक अट्टा गुजरान गांव में सतीश नागर के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में उन्हें जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर भी बड़ी संख्या में किसानों ने भाकियू महात्मा टिकैत की सदस्यता ग्रहण की।

किसानों की समस्याओं पर होगा ज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव जयवीर कसाना ने कहा कि संगठन शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देकर बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाएगा और उनकी फसलों के सही मुआवजे के लिए संघर्ष करेगा।

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

बैठकों में जगत सिंह, ओमप्रकाश, गजराज सिंह, सूबेदार सुखबीर सिंह, रविन्द्र नागर, गजराज नवादा, जयकिशन, लीले नेताजी, धीरज सिंह, रणवीर शर्मा, देवराज, महाराज सिंह, सतीश बीडीसी, राहुल नागर, देवेंद्र शर्मा, मोहन पंडित, राहुल शर्मा, वेदपाल शर्मा, विनोद भाटी, विनीत, सहदेव, पवन, नौशाद, हरेंद्र नागर, सुबोध भाटी, पंकज सिंह, अंशुल नागर, प्रवीण नागर, कपिल नागर, नरवीर प्रधान, मनीष (भूरा) सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।