BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

गलगोटिया विश्वविद्यालय और एनटीयू सिंगापुर ने एक्टिव एवं कोलैबेरेटिव लर्निंग कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ मनाई


– Vision Live / Yeida City

 गलगोटिया विश्वविद्यालय और नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू), सिंगापुर द्वारा शुरू किए गए एक्टिव एवं कोलैबेरेटिव लर्निंग कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर विश्वविद्यालय परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस पहल को भारतीय उच्च शिक्षा में नवाचार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के वरिष्ठ अधिकारी प्रो. साइमन बेट्स मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि “सिर्फ एक वर्ष में गलगोटियास विश्वविद्यालय ने जिस तरह शिक्षा पद्धति में बदलाव और नवाचार किया है, वह सराहनीय और देशभर के विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायक है।”

विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने इस पहल को नई पीढ़ी की शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन बताया। उन्होंने कहा कि एक्टिव लर्निंग ने पढ़ाई की परंपरागत धारणाओं को तोड़कर हर छात्र को बराबर का सहभागी बनाया है। इससे छात्रों में जुड़ाव, सहयोग और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस अवसर पर 18 स्कूलों ने 21 प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी अभिनव शिक्षण पद्धतियां प्रस्तुत कीं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन स्कूलों को निदेशक संचालन आराधना गलगोटिया ने सम्मानित किया। शिक्षकों ने साझा किया कि इस पहल से छात्रों की सोचने की क्षमता और सहभागिता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने कहा, “पूरे विश्वविद्यालय में शिक्षण पद्धति को बदलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज जो परिणाम सामने आए हैं, वे सामूहिक मेहनत और समर्पण का नतीजा हैं।”

समारोह के समापन पर प्रो. रिचर्ड जेम्स ने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में गलगोटियास विश्वविद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }