BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपाइयों ने किया शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत

Vision Live / Greater Noida

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के ग्रेटर नोएडा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता परी चौक पर एकत्र हुए और अपने नेता का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

शिवपाल यादव सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संविधान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना आवश्यक है। इसके लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।”

स्वागत कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, इंदर प्रधान, गजराज नागर, सुनील भाटी देवटा, रामशरण नागर एडवोकेट, जिला महासचिव सुधीर तोमर, दीपक भाटी देवटा, जगवीर नंबरदार, रोहित मत्ते गुर्जर, गजेंद्र यादव, शौकत अली चेची, अनूप तिवारी, रविंद्र यादव, विनय शर्मा, विपिन सेन, हैप्पी पंडित, कपिल सैफी ननका, यूनुस प्रधान, मेराजुद्दीन उस्मानी, सत्यप्रकाश नागर, देवेंद्र वर्मा, विष्णु सिंह, राजेश गौंड, उपेंद्र यादव, गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।