BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सुपौत्र आर्यन आर्य का जन्मोत्सव वैदिक रीति-रिवाजों से धूमधामपूर्वक सम्पन्न



Vision Live  / ग्रेटर नोएडा,(तिलपता )
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी सुखवीर सिंह आर्य के सुपौत्र चि. आर्यन आर्य (पुत्र श्री रविन्द्र सिंह आर्य) का 16वाँ जन्मोत्सव ग्राम तिलपता में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र भर से समाजसेवी, शिक्षाविद, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, शिक्षक एमएलसी चंद शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय निर्माण समिति संयोजक एडवोकेट मुकेश नागर, राजे कसाना, विजय नागर, समाजवादी प्रगतिशील पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र उर्फ बबल भाटी, बिल्डर सर्वेंद्र भाटी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने समारोह में पहुँचकर आर्य परिवार को शुभकामनाएँ दीं और नवयुवक आर्यन आर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार और नाते-रिश्तेदार की महिलाओं ने भी सुपौत्र आर्यन आर्य की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और संस्कारमय व्यक्तित्व की कामना करते हुए मंगल आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विजन लाइव परिवार ने भी आर्यन आर्य को शुभकामनाएँ अर्पित कीं।

आगंतुक अतिथियों का स्वागत व सत्कार भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता के प्रबंधक बलवीर सिंह आर्य, शिक्षा समिति अध्यक्ष रईस राम भाटी, वरिष्ठ समाजसेवी सुखवीर सिंह आर्य, जितेन्द्र आर्य, रविन्द्र आर्य एवं सचिन आर्य ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर्य परिवार ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।