BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठ दिवस में रासलीला और मथुरा गमन का हुआ दिव्य वर्णन



Vision Live/ ग्रेटर नोएडा
एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का षष्ठ दिवस आज बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कथा का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी ने श्री पीपल महादेव मंदिर, डेल्टा-1 में सायं 4 बजे से 7 बजे तक किया।

आज की कथा में साध्वी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और मथुरा गमन का अद्भुत वर्णन किया। कृष्ण की मुरली की मधुर ध्वनि पर मोहित गोपियों की दिव्य भावनाओं को साध्वी जी ने अपने वचनों से जीवंत कर दिया। कान्हा की मनमोहक अदाओं और गोपियों की भक्ति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में आज के यजमान कुलदीप शर्मा, अदिति तोमर, मुकुल गोयल, ओमप्रकाश–पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज तोमर, सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, साधना, रश्मि अरोड़ा, अर्चना वशिष्ट आदि श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भक्तों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया और वातावरण “राधे-कृष्ण” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।