BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्रीकृष्ण ने छोटी उंगली पर उठाया गोवर्धन पर्वत



Vision Live/Greater Noida

 एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस (1 सितंबर 2025) का आयोजन डेल्टा-1 स्थित श्री पीपल महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी ने शाम 4 बजे से 7 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराया।

कथा के दौरान पूतना उद्धार, नामकरण संस्कार, बाल लीला, गौ-चारण लीला तथा गोवर्धन पूजा के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन हुआ। साध्वी जी ने बताया कि नामकरण संस्कार जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार है, जो विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों में अलग-अलग परंपराओं के अनुसार सम्पन्न होता है।

श्रोताओं ने विशेष रूप से गोवर्धन लीला का वर्णन बड़े भाव से सुना। कथा व्यास ने बताया कि जब इंद्रदेव ने ब्रज में मूसलाधार वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों व गौ-धन की रक्षा की। सात दिन तक पर्वत उठाए रखने के बाद इंद्रदेव ने अपनी भूल स्वीकार कर क्षमा मांगी और तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा प्रारंभ हुई।

कथा के यजमान के रूप में अनुज सिंघल, कंचन कुमार, प्रमोद भाटी, सीमा बंसल, अंजू पुंडीर, अतुल गर्ग, ओमप्रकाश–पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज तोमर, सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, साधना, रश्मि अरोड़ा, अर्चना वशिष्ठ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।