BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

देवरिया में अकीदत के साथ मनाया गया जश्न -ए ईद मिलादुन्नबी

●  जुलूस निकाला , अमन का पैगाम दिया 

असलम परवेज / देवरिया 
देवरिया के सभी प्रमुख जगहों पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़ी जोशो खरोश के साथ मनाया गया जिसके तहत जुलूस निकाले गए और कई जलसों का भी आयोजन किया गया । बनकटा ब्लॉक के दास नरहिया , रामपुर बुजुर्ग , भाटपाररानी , सलेमपुर ,  भटनी , गौरी बाजार , लार , आदि  जगहों पर जुलूस निकले और जलसों का भी आयोजन हुआ यह क्रम देर शाम तक चला ।
इस कार्यक्रम में  पैगम्बर मुहम्मद साहब को याद किया गया उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का पैगाम दिया गया  । आलिमों ने अपने तकरीर में कहा कि मुहम्मद साहब ने ही पूरी दुनिया मे औरतों को जीने की  आजादी दी तथा लोगो जीने , खाने और रहने सहने के सही तरीका बताया   । मुहम्मद साहब से पहले लड़कियों को जिंदा दफन कर दिया जाता था लेकिन मुहम्मद साहब ने इस पर रोक लगाई और लगो को समझाया कि बेटियां जहमत नही रहमत होती है । बनकटा ब्लॉक के  रामपुरबुज़ुर्ग के जुलूस में मुख्य रूप से हाजी रफीक अहमद ख़ान 
इस्लाम ख़ान ,अब्दुल करीम ख़ान ,शमसुद्दीन खान  ,मोहसिन ख़ान  ,नूर आलम ख़ान ग्राम प्रधान , बाबूआलम ख़ान  ,अलीमुद्दीन ख़ान  , वकील ख़ान  ,  सिराज़ुद्दीन ख़ान  ,  हसबुद्दीन खान , मुमताज हासमी नरहिया के जुलूस में मुख्य रूप से दास नरहिया समाज सेवी अफ़रोज़ आलम रिजवान इमामुद्दीन मिंटू लाल जाहिद दुर्गेश पटेल प्रधान किरीश्नदेव नेसार साहेब हुसैन सतीश ठाकुर विजय नासिर जमालू दीन साथ मे बनकटा थाना अपनी पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान पूरी मुस्तैदी से सम्भाले हुए था ।