BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रामलाल वृद्ध आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिवस भावपूर्ण वातावरण में संपन्न


✍️ Vision Live / Greater Noida

रामलाल वृद्ध आश्रम के गौशाला परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस का आयोजन बड़े श्रद्धा और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज ने दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य शक्तियों और जीवन की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन किया।

कथा श्रवण के दौरान उपस्थित वृद्धजन और भक्तगण भक्ति भाव से भाव-विभोर हो उठे और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

📖  कथा में प्रमुख रूप से—

1️⃣ भीष्म पितामह का मरण प्रसंग
2️⃣ ठाकुर जी का स्वरूप, कार्य एवं स्वभाव
3️⃣ महाभारत की स्वर्णिम कथा का स्मरण
4️⃣ महर्षि वेदव्यास द्वारा भागवत रचना का वर्णन
5️⃣ नारद जी के पूर्व जन्म का चरित्र
6️⃣ ऋषियों के मध्य सुखदेवजी द्वारा राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन


 कथा परीक्षित के रूप में शिव प्रसाद शर्मा, ज्योति शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, विवेक लाल, सलोनी, भगवती प्रसाद, दिनेश शर्मा, राजेश्वरी, हेमंत, राज गर्ग, धर्मेंद्र बालियान सहित आश्रम के वृद्ध माता-पिता एवं अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

आयोजन का वातावरण पूर्णतः भक्ति, श्रद्धा और दिव्यता से ओतप्रोत रहा।