BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अहिल्या उद्धार और राम-सीता प्रथम मिलन का दिव्य मंचन, ADM LA बच्चू सिंह ने किया दीप प्रज्ज्वलन



 Vision Live /श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा


श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट-4 स्थित विजय महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर आयोजित रामलीला के तीसरे दिन का मंचन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। आज के मंचन में अहिल्या उद्धार, जनकपुरी आगमन और राम-सीता प्रथम मिलन जैसे भावपूर्ण प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ADM LA बच्चू सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कमेटी की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा – “राम का चरित्र भारतीय संस्कृति की आत्मा है। हमें राम के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को ऐसे मंचन अवश्य देखने चाहिए।”

मंचन की प्रमुख झलकियाँ

राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ जनकपुरी की ओर प्रस्थान करते हैं। मार्ग में ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या का उद्धार दृश्य ने वातावरण को श्रद्धा से भर दिया। मंचन में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श मात्र से वर्षों से शिला बनी अहिल्या पुनः अपने स्वरूप में लौट आती हैं।

जनकपुरी पहुँचने पर राजा जनक का आतिथ्य, राम-लक्ष्मण का जनकपुर भ्रमण और फिर पुष्पवाटिका में राम-सीता का प्रथम मिलन दर्शकों के लिए सबसे भावुक और आकर्षक दृश्य रहा। माता सीता जब गौरी पूजन के लिए पुष्पवाटिका पहुँचीं और वहीं श्रीराम से उनका साक्षात्कार हुआ, तो पूरा परिसर “जय श्रीराम” और “जय सीताराम” के जयघोष से गूंज उठा।

आगामी मंचन की झलक

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि कल 27 सितम्बर को भव्य मंचन होगा जिसमें –

  • धनुष यज्ञ
  • सीता स्वयंवर
  • लक्ष्मण-परशुराम संवाद
  • जनकपुरी में बारात का स्वागत
  • चारों भाइयों का विवाह और विदाई समारोह

जैसे दिव्य प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने विशेष जानकारी देते हुए कहा कि “कल का सबसे अद्भुत दृश्य 50 फीट लंबे धनुष का 55 फीट ऊँचाई पर खंडन होगा। यह अद्वितीय मंचन नगरवासियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव होगा। सभी परिवार सहित दर्शन करने अवश्य पधारें।”

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, धर्मपाल प्रधान, महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, के.के. शर्मा, कमल सिंह आर्य, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, सुनील प्रधान, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, गजेंद्र चौधरी, मनोज यादव, सुभाष चंदेल, अनुज भारतद्वाज, अरुण गुप्ता, अरुण जैन, मोनू अग्रवाल, विकास, रिंकू, दीपक, टी.पी. सिंह समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।