BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर: जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज पारसौल के 4 छात्र जिला टीम के लिए चयनित



 Vision Live / दनकौर
दनकौर स्थित बिहारीलाल इंटर कॉलेज में आज जोनल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 7 इंटर कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए किसान इंटर कॉलेज, पारसौल के चार छात्रों का चयन जिला स्तरीय कबड्डी टीम के लिए किया गया। चयनित छात्रों में –

  • प्रांजल (कक्षा 11)
  • यश मलिक (कक्षा 11)
  • अमरीश मलिक (कक्षा 12)
  • केशव मलिक (कक्षा 12) शामिल हैं।

कॉलेज में स्वागत

छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज पहुंचने पर व्यायाम शिक्षक जयपाल सिंह भंडारी के मार्गदर्शन और मेहनत को सराहा गया। वहीं, प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने चयनित छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर स्वागत किया और उन्हें जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

ग्रामीणों और अध्यापकों ने छात्रों की इस उपलब्धि को कॉलेज और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।