BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा साइट-4 रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन सम्पन्न




Vision Live/ Greater Noida
 श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव-2025 कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को भूमि पूजन के साथ हुई। यह आयोजन 23 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2025 तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क, ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से होगा।
भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठा. धीरेन्द्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया तथा भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

श्री रामलीला कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने जानकारी दी कि इस वर्ष का विजय महोत्सव भव्य स्तर पर आयोजित होगा। अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं।
इस अवसर पर बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, योगेन्द्र भाटी डेवटा, राजीव मलिक, सत्येन्द्र नागर, अर्पित तिवारी, रामशरण नागर, विरेंद्र ढाडा, डॉ. शीतला प्रसाद, सुरेश पचौरी, साधना सिन्हा, संगीता शर्मा, राकेश बेसोया और बिरजेस भाटी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, प्रधान धर्मपाल भाटी सूरजपुर, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के.के. शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, विकास प्रधान, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, अनुज उपाध्याय, अजय रामपुर, विपिन भाटी, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, विजेंद्र भाटी, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, दीपक भाटी, आलोक नागर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।