BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

साईट-4, ग्रेटर नोएडा रामलीला में सीता स्वयंवर – 50 फिट का धनुष टूटा


ग्रेटर नोएडा रामलीला में सीता स्वयंवर – 50 फिट का धनुष टूटा 55 फिट की ऊंचाई पर, चारों भाइयों का विवाह संपन्न

  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2025 का भव्य मंचन साइट-4 रामलीला ग्राउंड में चल रहा है। आज की लीला का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने दीप प्रज्वलित कर मंचन की शुरुआत की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण मौजूद रहे।

सीता स्वयंवर और धनुष टूटने का अद्भुत दृश्य

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रामलीला मंचन के सबसे रोमांचक प्रसंग सीता स्वयंवर में जनकपुरी में दूर-दूर से आए राजा-महाराजा पधारे और जनक जी की प्रतिज्ञा के अनुसार शिवधनुष उठाने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।
राजा जनक की निराशा देखकर लक्ष्मण जी क्रोधित हो गए, तब श्री राम ने उन्हें शांत कराया। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पर श्री राम ने शिवधनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही 50 फिट लंबा धनुष 55 फिट की ऊंचाई पर भयंकर गर्जना के साथ टूट गया।

इस अद्भुत दृश्य ने मैदान में उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट और "जय श्रीराम" के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

विवाह और बधाई गीत

धनुष टूटने के बाद माता सीता ने श्रीराम को जयमाला पहनाई और फिर श्रीराम ने भी सीता को वरमाला पहनाकर विवाह संस्कार पूर्ण किया। इसके साथ ही बधाई गीत गाए गए और हर्षोल्लास का वातावरण बन गया।
संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि इसके बाद परशुराम का आगमन हुआ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। भगवान श्रीराम ने परशुराम को शांत किया। तत्पश्चात अयोध्या से जनकपुरी बारात आई और चारों भाइयों का विवाह संपन्न हुआ। अयोध्या वापसी पर तीनों रानियों ने चारों बहुओं की आरती उतारी और पूरे नगर में आनंद की लहर दौड़ पड़ी।

कल की झलक

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने जानकारी दी कि कल की लीला में राम राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा-कैकयी संवाद, श्रवण कुमार वध, महाराज दशरथ मरण, भगवान श्रीराम का वनवास, गुहू राज से भेंट और राम-केवट संवाद जैसे प्रसंगों का मंचन होगा।

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, धर्मपाल प्रधान, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, के.के. शर्मा, कमल सिंह आर्य, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, मुकुल गोयल, सुनील प्रधान, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, मनोज यादव, सुभाष चंदेल, अनुज उपाध्याय, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, अतुल जैन, मोनु अग्रवाल, विकास, रिंकू, दीपक, टी.पी. सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।