BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

साइट-4 से हुई विजय महोत्सव 2025 की धमाकेदार शुरुआत, 700 से अधिक बच्चों ने दी प्रस्तुतियां



     Vision Live/ ग्रेटर नोएडा
श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2025 का आगाज मंगलवार को साइट-4 के सेंट्रल पार्क में हुआ। शुभारंभ भक्ति व देशभक्ति संगीत-नृत्य प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व डांस एकेडमियों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के पदाधिकारियों व निर्णायकों ने यज्ञ व दीप प्रज्वलन कर भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद मंच पर बच्चों ने भक्ति और देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम और आस्था से सराबोर कर दिया।

समिति के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन से पहले इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों को सांस्कृतिक मंच देने का प्रयास है। वहीं महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि इस बार प्रतियोगिता में 20 स्कूलों और 15 एकेडमियों से कुल 35 प्रस्तुतियां होंगी। इन्हें तीन श्रेणियों—भक्ति, देशभक्ति और अकादमी—में बांटा गया है। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी था और विजेताओं की घोषणा बाद में की जाएगी। महोत्सव 23 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। विशेष आकर्षण के रूप में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष प्रस्तुति होगी।

इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के.के. शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, अरुण गुप्ता, रमेश गोयल, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अजय रामपुर, गिरीश जिन्दल, अतुल जिन्दल, विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, दीपक भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू भाटी, अंकुर गर्ग, टी.पी. सिंह, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।