BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री धार्मिक रामलीला समिति का भव्य दशहरा महोत्सव 22 सितंबर से शुरू होगा





विश्वस्तरीय मंचन की तैयारियां पूरी, रावण का होगा 60 फीट ऊंचा दहन

✍️ मौहम्मद इल्यास- “दनकौरी” / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई ऐच्छर स्थित श्री धार्मिक रामलीला मैदान में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता की अध्यक्षता परमपूज्य गोस्वामी सुशील महाराज ने की।
समिति अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन देशभर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जाएगा। जोधपुर और बीकानेर से आए 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मंचन के लिए 350 फीट लंबे स्टेज पर 2200 स्क्वायर फीट का अत्याधुनिक एलईडी बैकग्राउंड लगाया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी अतुल आनंद के अनुसार इस बार मंचन पूरी तरह विश्वस्तरीय होगा। सचिव विमलेश रावल ने कहा कि दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था पहले से बेहतर और सुरक्षित होगी। साथ ही मेले और झूलों से कार्यक्रम में अतिरिक्त आनंद मिलेगा।
सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए आयोजन स्थल को मंदिर जैसा पवित्र वातावरण दिया जाएगा। दशहरा के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के क्रमशः 60, 55 और 50 फीट ऊंचे पुतलों का दहन होगा, जिसे शानदार आतिशबाजी और भी भव्य बनाएगी।
कार्यक्रम की विशेषता इस बार भगवान श्रीराम को समर्पित गीत-संगीत और नृत्य की संध्या होगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के गायक और कलाकार प्रस्तुति देंगे। भगवान श्रीराम की महाआरती भी मुख्य आकर्षण रहेगी।
इस अवसर पर समिति के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, संरक्षक नरेश गुप्ता, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर मीडिया प्रभारी अतुल आनंद , रोशनी सिंह, ज्योति सिंह, सतवीर मुखिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।