📌 Vision Live / Greater Noida
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने घोषणा की है कि 10 सितंबर 2025 को दोपहर 2 बजे सूरजपुर जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर बड़ा ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टेट अनिवार्यता से संबंधित आदेश के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। संघ का कहना है कि यह आदेश प्रदेश के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए इसे मानवीय आधार पर वापस लिया जाना चाहिए

संघ द्वारा बताया गया कि इस ज्ञापन को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और प्रदेश के शिक्षा मंत्री को प्रेषित किया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता के लिए संघ ने जिलेभर के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए विनोद नागर (जिलाध्यक्ष), नरेश कौशिक (राष्ट्रीय काउंसलर, प्रांतीय ऑडिटर, जिलामंत्री गौतमबुद्धनगर) सहित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सक्रिय रूप से जुटी हुई है।