BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

RWA बीटा-1 का चुनाव सम्पन्न, संगीता शर्मा बनीं अध्यक्ष





 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
आर.डब्ल्यू.ए. (RWA) बीटा-1 की कार्यकारिणी का चुनाव आज शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में निवासियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

अध्यक्ष पद पर संगीता शर्मा ने 291 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी मोहित नागर को 68 मत मिले। इस प्रकार संगीता शर्मा 223 मतों से विजयी होकर निर्वाचित घोषित हुईं।

कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट विपिन भाटी को 263 मत प्राप्त हुए, जबकि राधेश्याम अकेला को 86 मत मिले। इस प्रकार 177 मतों के अन्तर से विपिन भाटी विजयी रहे।

महामंत्री पद पर हरेंद्र सिंह भाटी,
उपाध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह,
सचिव पद पर ओमप्रकाश शर्मा निर्वाचित हुए।

इसके अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध रूप से चुने जा चुके थे।

चुनाव सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा एडवोकेट, विनोद कसाना, राकेश बैसोया व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजयी प्रत्याशियों ने सेक्टर की जनता और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जीत को जनता की जीत बताया।

इस अवसर पर रेशपाल जी, एडवोकेट अनीत बघेल, योगेश कौशिक, योगेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, विवेक तालान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विशेष उपस्थितगण:
विद्या डॉब्र, सिद्धार्थ सिंह, राजेन्द्र सिंह दरोगा, धर्मेन्द्र कुमार, सरदार गुरुचरण सिंह, अनवर अली, सुखेन्द्र सैनी, राहुल गुप्ता, विनय गुप्ता, सुनील भाटी, राहुल नम्बरदार, उद्यमचंद जैन, जी.पी. चौधरी, जयपाल सिंह, सतीश नम्बरदार, ओमपाल सिंह, पूरन नम्बरदार, पी.पी. रंजन, जगत शर्मा आदि।