BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

GNIT और UpGrad के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगा ग्लोबल गाइडेंस




अपग्रेड ग्लोबल स्कॉलर प्रोग्राम के साथ ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का गर्वपूर्ण सहयोग

Vision Live/ Greater Noida

ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIT) के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है, जब संस्थान ने अपग्रेड स्टडी अब्रॉड (ग्लोबल स्कॉलर प्रोग्राम) के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी को औपचारिक रूप प्रदान किया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच एम.ओ.यू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू पर GNIT की ओर से डॉ. सोमेन्द्र शुक्ला (निदेशक) और UpGrad की ओर से

  • दिव्यांश तिवारी (इंस्टीट्यूशनल आउटरीच मैनेजर)
  • अरुण मित्तल (निदेशक)
  • अमित गर्ग (प्रेसिडेंट)
    द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

यह सहयोग GNIT के तकनीकी छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों हेतु मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस समझौते के माध्यम से UpGrad छात्रों को उनके करियर हेतु उचित मार्ग चुनने, वैश्विक अवसरों को समझने तथा भविष्य के निर्णयों में सजग बनाने का कार्य करेगा।

हम इस सार्थक सहयोग की शुरुआत से उत्साहित हैं और विश्वास करते हैं कि यह अनेक छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }