BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/सूरजपुर 
आर्य समाज मंदिर सूरजपुर में शनिवार, 16 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी के अवसर पर योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6 बजे यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार से हुई, जिसके बाद शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भजन व प्रवचन का आयोजन किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. राकेश आर्य, आचार्य करण सिंह शास्त्री (ग्रेटर नोएडा),  मुकेश शास्त्री (गुरुकुल गौतम नगर, दिल्ली) और आचार्य योगेश शास्त्री (गुरुकुल गौतम नगर, दिल्ली) ने श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन, धर्म की रक्षा में उनके योगदान और वैदिक संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

भजन प्रवचन के दौरान आर्य विद्वानों ने योगेश्वर श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया और उपस्थित जनसमूह को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के प्रधान मूलचंद आर्य, महामंत्री पं. धर्मवीर आर्य, कोषाध्यक्ष पं. शिवदत्त आर्य, पूर्व प्रधान पं. महेंद्र कुमार आर्य, अनिल आर्य, भूदेव शर्मा, ओमप्रकाश नेताजी, मानकचंद शर्मा, प्रेमवीर शर्मा, भूपेंद्र आर्य, पं. कर्मवीर आर्य, देवव्रत आर्य, पं. वेदप्रकाश आर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में आर्य समाज मंदिर समिति ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया और समाज सेवा तथा वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।